फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: गुगलाड़ा स्कूल में अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाड़ा में तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 12 सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 26 विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल आयोजन के दौरान खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और शतरंज जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 14 सितंबर को समापन समारोह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें