हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदली है। मनाली-धर्मशाला में झमाझम बारिश दर्ज की गई। वहीं लाहाैल-स्पीति व कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का दाैर शुरू हो गया है। रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। शिमला में बादल छाए हुए हैं। माैसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में लगातार आठ दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दाैरान कई भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आया है।