फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: धर्मशाला में रातभर होती रही बारिश, मौसम हुआ सुहावना; किसानों को मिली राहत

Ankesh Dogra Updated Wed, 01 Jul 2026 10:19 AM IST

धर्मशाला में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार को भी रुक-रुक कर जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिला है। पिछले कई दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब खेतों में पर्याप्त नमी बनने से किसानों ने रोपाई का कार्य तेज कर दिया है। किसानों का कहना है कि यह बारिश खेती के लिए लाभदायक साबित होगी। बुधवार को धर्मशाला शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में बारिश होती रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम और अधिक सुहावना हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें