फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हड़सर में पारंपरिक वार्षिक दंगल मेले का आयोजन, सुरजीत भरमौरी ने बताैर मुख्य अतिथि की शिरकत

Krishan Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 05:48 PM IST

जिला चंबा के हड़सर में पारंपरिक वार्षिक दंगल मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र से पहलवानों और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में कुश्ती मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और युवाओं में खेल के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने पैतृक गांव पहुंचे भरमौरी ने दंगल का शुभारंभ करते हुए पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह के पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने मणिमहेश यात्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर की यात्रा घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि मणिमहेश यात्रा को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलता है तो श्रद्धालुओं को केदारनाथ और वैष्णो देवी यात्रा जैसी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें