राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को स्कूल परिसर से विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली। कियाणी क्षेत्र से होते हुए जागरुकता रैली स्कूल परिसर में आकर संपन्न हुई। पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य धनपत ने बताया कि विद्यालय में सड़क सुरक्षा माह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जागरूकता रैली निकालकर बच्चों ने लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान चालकों और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया गया।