फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाल विद्यालय चंबा के एनसीसी कैडेट्स के लिए आयोजित किया विशेष सत्र

Krishan Singh Updated Wed, 10 Jan 2024 03:42 PM IST

राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के एनसीसी कैडेटों के लिए आर्मी बटालियन डलहौजी 9 एचपी एनसीसी के स्टाफ सूबेदार कुमार घाले व हवलदार अश्वनी कुमार की ओर से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मार्च ड्रिल, परेड, एनसीसी के ए प्रमाणपत्र के सिलेबस समेत परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। बताया कि इन विद्यार्थियों की 11 फरवरी को एनसीसी के ए सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा राजकीय महाविद्यालय चंबा में आयोजित होगी। इस परीक्षा से संबंधित ओएमआर शीट में वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर किस तरह से देने हैं, इस बारे में विस्तार से बताया गया। किस प्रारूप में परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। इस दौरान राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी इंचार्ज व सीटीओ प्रवक्ता भूगोल धीरज सिंह ठाकुर ने डलहौजी से आए हुए स्टाफ का पूर्ण सहयोग किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें