फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय चंबा में एनएसएस दिवस पर हुआ कार्यक्रम, 250 का हीमोग्लोबिन जांचा

Krishan Singh Updated Wed, 24 Sep 2025 04:45 PM IST

राजकीय महाविद्यालय चंबा में एनएसएस दिवस 2025 पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कॉलेज छात्राओं की हीमोग्लोबिन की जांच की गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने एनएसएस दिवस पर सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह की गतिविधियां और समाजसेवा की भावना आज के परिवेश में युवाओं के लिए अति अवश्य है। जागरुकता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैशी महाविद्यालय की महिला आचार्यों का विशेष सहयोग रहा। इस शिविर के दौरान लगभग 250 विद्यार्थियों और महिला कर्मचारियों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। शिविर के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अंजलि जरयाल तथा स्वयंसेवियों में लतू शर्मा, निखिल गौतम, मुस्कान, आंचल, प्रियंका शर्मा, सुमेश, कार्तिक शर्मा का भरपूर सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें