फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस में एनएसएस स्वयंसेवियों की सेवाओं को सराहा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहला में आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवियों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के साथ अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। समापन समारोह में शिक्षा विभाग चंबा के वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन के दौरान स्वयंसेवियों की सक्रिय भागीदारी, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना की। साथ ही उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस के दौरान स्वयंसेवियों ने व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में सहयोग दिया। उनकी तत्परता और समर्पण से कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में मदद मिली। शैक्षणिक आयोजन में उनकी भागीदारी ने सामूहिक सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। विद्यालय में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एनएसएस शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से स्वयंसेवियों को सेवा, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करने के अवसर मिल रहे हैं। चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस के आयोजन में उनका योगदान इसी भावना का सराहनीय उदाहरण रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें