चंबा शहर में अतिक्रमणकारियों पर नगर परिषद चंबा की टीम ने शिकंजा कस दिया है। औचक निरीक्षण के दौरान करीब पांच रेहड़ियों को नगर परिषद ने जब्त किया तो वहीं, टेबल लगाकर सामान बेच रहे आठ लोगों के टेबल भी जब्त कर लिए गए। औचक निरीक्षण के दौरान सभी रेहड़ी फड़ी धारकों के परमिट की जांच की गई। साथ ही निर्देश दिएं है कि कोई भी बिना परमिट के रेहड़ी फड़ी ना लगाएं। ऐसा करने पर नगर परिषद चंबा की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद चंबा की इस कार्रवाई के दौरान शहर में हड़कंप मचा रहा। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पांच रेहड़ियां और आठ टेबल जब्त किए गए है। कहा कि बिना परमिट रेहड़ी व फड़ी लगाना नियमों के विपरीत है।