चंबा में पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईमरजेंसी वार्ड से लेकर अस्पताल के अन्य वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की। जहां पर उन्हें किसी प्रकार की कमी नजर आई तो उसे सुधारने के लिए अस्पताल प्रबंधन को दिशा निर्देश भी जारी किए। आपातकालीन कक्ष में एक बिस्तर पर दो-दो मरीज उपचाराधीन थे। इसको लेकर उपायुक्त ने चिकित्सा अधीक्षक को आपातकालीन कक्ष में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने को कहा। साथ ही वहां पर मरीजों की आवश्यक्ता अनुसार सभी प्रकार की दवाईयां भी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।