चंबा भूरि सिंह संग्रहालय में विश्व संग्रहालय दिवस को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मठ स्कूल से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर संग्रहालय के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार और उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बच्चों को संग्रहालय के बारे में जानकारी दी और विश्व संग्रहालय दिवस का महत्व बताया। बच्चों को संग्रहालय में धरोहरों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक भी मौजूद रहे।