अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चंबा में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। जिला भर में सोमवार की अल सुबह प्रभात फेरियां निकालीं। जबकि दिन में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गईं। भंजराडू में लोगों ने भजन-कीर्तन किया। इससे माहौल राममय हो गया।