फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने भंजराडू में विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडू में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कई योजनाओं की आधारशिला रखी और पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री के भंजराडू पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भंजराडू स्थित कला मंच में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें