फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: भद्रवाह से 150 श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहुंचा सलूणी

अंकेश डोगरा Updated Wed, 06 Aug 2025 09:12 PM IST

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह जिले के विभिन्न गांवों से 150 से अधिक श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार को सलूणी पहुंचा। शिव भजनों को ढोलक और चिमटे की थाप पर गाते-बजाते श्रद्धालुओं के सलूणी पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया। जत्थे में शामिल चेला रमेश कुमार और ऋषि कुमार ने बताया कि वे 3 अगस्त भद्रवाह से छड़ी लेकर चले। 4 अगस्त को लंगेरा पहुंचे। 5 अगस्त को भांदल और 6 अगस्त को सलूणी पहुंचे हैं। अब वे जिला मुख्यालय चंबा पहुंचेंगे। 8 अगस्त को जत्था लाहल पहुंचेगा और यहां पर 9 अगस्त को भी रुकेगा। 10 अगस्त को जत्था भरमौर पहुंचेगा और 11 अगस्त तक भरमौर में रूकेगा। इसके बाद 12 अगस्त को जत्था हडसर के लिए कूच करेगा। 13 अगस्त को धनछौ में रुकने के बाद 14 अगस्त को पवित्र डल में डुबकी लगाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें