चंबा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एक अध्यापक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मारपीट की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज प्रशासन से संबंधित अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है और एक ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यकर्ता भूख हड़ताल शुरू करेंगे। परिषद ने कहा कि इसके लिए कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।