फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों और आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की राशि

Krishan Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 02:14 PM IST

ऐतिहासिक चंबा चौगान में सुख आश्रय योजना व आपदा राहत को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। मुख्यातिथि ने सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों को राशि वितरित की। वहीं, 70 आपदा प्रभावित परिवारों को करीब 21 करोड़ की राशि का वितरण चेक के माध्यम से किया गया। प्रति परिवार तीन लाख रुपये की राशि दी गई। इसी तरह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1,25,34,000 रुपये की राशि वितरित की गई। इस अवसर पर सदर विधायक नीरज नैयर, उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव समेत प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें