फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंत्री जगत सिंह नेगी ने की बिलासपुर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 03:56 PM IST

प्रदेश सरकार के दो साल पूरे करने पर 11 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी वीरवार को बिलासपुर पहुंचे। मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग से बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने लिए चर्चा की। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ के बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए। जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार के दो साल का जश्न भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के मर्जी से काम नहीं होंगे। बिलासपुर में कार्यक्रम करना सरकार का अपना अधिकार है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने समय से जनमंच जैसे कार्यक्रम अपनी मर्जी से किए। इससे पहले जगत सिंह नेगी ने निहारी स्थित उद्यान विभाग के बगीचे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बगीचे का भ्रमण किया और लीची की पौध को बढ़ाने का निर्देश दिए। साथ ही बागवानों को समय पर वितरित करने को कहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें