फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की महिला रोग चिकित्सक पर हमला का प्रयास, पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की महिला रोग चिकित्सक पर हमला करने का प्रयास किया गया। सोमवार सुबह एक महिला अपनी बेटी के साथ चिकित्सक की ओपीडी में घुस गई। उसने बेटी की जांच करने के लिए चिकित्सक पर चिल्लाना शुरू कर दिया। जब चिकित्सक ने पर्ची मांगी तो महिला ने पर्ची देने के बजाय धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह हमला करने के लिए चिकित्सक की ओर बढ़ गई। इतने में ओपीडी में तैनात सुरक्षा कर्मी ने उस महिला को पकड़ लिया। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया। आरोपी महिला को भी पुलिस के हवाले कर दिया। लिखित शिकायत दर्ज करवाने के बाद चिकित्सक ने ओपीडी में सेवाएं देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें