फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बोले- ऑपरेशन सिंदूर करने वाली भारतीय सेना की वीरता पर देश को गर्व

अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 May 2025 04:24 PM IST

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सफल सैन्य अभियान भारतीय सेना के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिसने देशवासियों को गौरव और सम्मान की अनुभूति कराई है। मंत्री धर्माणी ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस रणनीति, शौर्य और संयम के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया, उसने न केवल देश का मनोबल बढ़ाया, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी स्तर तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेना की प्रतिबद्धता देश की सुरक्षा का मजबूत आधार है। राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और आतंकवाद के समूल नाश के लिए हरसंभव सहयोग को तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता भी इस राष्ट्रीय गौरव के क्षण में पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे अभियानों से हर नागरिक का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है। प्रदेश की जनता सेना के साथ मजबूती से खड़ी है और सेना की वीरता पर गर्व करती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें