फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: एनसीसी कैडेट्स का शुतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन संपन्न

Krishan Singh Updated Fri, 26 Sep 2025 04:08 PM IST

बिलासपुर में चल रहे एनसीसी कैडेट्स के शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन का गुरुवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने कैडेट्स के साथ भराड़ी पुल तक सेलिंग की और अपने अनुभव साझा किए। सेलिंग के बाद उन्होंने फ्लैग-इन कर एक्सपीडिशन के समापन की औपचारिक घोषणा की। समारोह में शिमला एनसीसी ग्रुप से डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल आदित्य वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कैडेट्स को प्रेरक संबोधन दिया। इसके बाद भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में औपचारिक समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कैडेट्स ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि यह 12 दिवसीय सेलिंग एक्सपीडिशन बिलासपुर से शुरू होकर औहर, ऋषिकेश, कंदरौर, बरमाणा, चांदपुर, जकातखाना, ज्योरिपतन, नकराणा, मंदली, लठियानी और रायपुर मैदान तक पहुंचा। इस दौरान कैडेट्स ने करीब 318 किलोमीटर की दूरी तय की। मुख्य अतिथि राजेश धर्माणी ने कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन और फिटनेस का नाम नहीं है, बल्कि यह देश भक्ति, आत्मविश्वास, नेतृत्व और सेवा भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स को आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें