स्वारघाट बस अड्डा पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की प्रयास संस्था ने किया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच और टेस्ट किए गए। दवा भी निशुल्क बांटी गई। इस अवसर पर कुटेहला पंचायत प्रधान बालकृष्ण ठाकुर उपस्थित रहे।