फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: जिला कबड्डी संघ के चुनाव को रद्द करने की मांग, दो गुटों में हुई गहमागहमी

अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 03:40 PM IST

घुमारवीं में रविवार को हुए जिला कबड्डी संघ के चुनावों को रद्द करने की मांग उठाई गई है। जिला परिषद गौरव शर्मा पूर्व साई कोच नंदलाल ठाकुर, कोच रत्न लाल, राजेंद्र पाल ने कहा कि इस चुनाव में भ्रष्टाचार हुआ है। जो समय इसके लिए निधारित किया गया था, उससे पहले ही चुनाव करवा दिए गए। उन्होंने चुनावों का बहिष्कार करते हुए नवनियुक्त कार्यकारिणी को मानने से इंकार कर दिया। कबड्डी संघ के प्रदेशाध्यक्ष को मामले की शिकायत दी गई है। बता दें कि घुमारवीं में जिला कबड्डी संघ के चुनाव आयोजित हुए जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सदस्य सुनील शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। सेवानिवृत्त एनआईएस कोच ओम प्रकाश को महासचिव, रविंद्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष और हरनोड़ा के सुभाष ठाकुर को तकनीकी समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसी बीच जिला परिषद सदस्य गौरव सहित अन्य ने चुनाव पर सवाल उठाए और चुनाव दोबारा कराने की मांग उठाई। उनका कहना है कि बिलासपुर में कबड्डी को ऊंचाईयों पर पहुंचाया, उन्हें इन चुनाव में दरकिनार कर दिया गया। उधर संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि जो कबड्डी संघ का चुनाव हुआ वह नियमों के तहत हुआ। कार्यकारिणी के गठन में कोई गलत काम नहीं हुआ है। पूरी पारदर्शिता के साथ यह चुनाव हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें