फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बड़गांव में बच्चों और ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जिले की बड़गांव पंचायत और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरनजीत सिंह ने स्कूली बच्चों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक ललित कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर की गई। इस दौरान तरनजीत सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए केवल कानून का होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना भी जरूरी है। इसकी शुरुआत स्कूल स्तर से होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को ईमानदार नागरिक बनने और अपने दैनिक जीवन में सत्यनिष्ठा अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि रिश्वत देना और लेना दोनों अपराध हैं। यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी काम के बदले पैसे मांगता है तो इसकी सूचना सतर्कता ब्यूरो को दी जा सकती है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1064 और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बच्चों को शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। साथ ही बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें