फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: कृषि विद्यार्थियों ने हरिमन शर्मा की नर्सरी में सीखी आधुनिक बागवानी की तकनीकें

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता, बहना जट्टा और जड्डू कुलज्यार के कृषि विषय के विद्यार्थियों ने पनियाला स्थित हरिमन शर्मा एप्पल नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रसिद्ध प्रगतिशील बागवान एवं सेब विशेषज्ञ डॉ. हरिमन शर्मा से मिलने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला। डॉ. हरिमन शर्मा ने विद्यार्थियों को सेब की खेती और आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने सेब के पौधों की रोपाई, देखभाल, खाद एवं सिंचाई प्रबंधन, कांट-छांट और कटिंग सहित बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को बागवानी के क्षेत्र में स्वरोजगार और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी भी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी देना और आधुनिक कृषि एवं बागवानी के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना रहा। भ्रमण के दौरान शिक्षक साजन अत्री, शालिनी शर्मा, अनु देवी और मोहन भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें