फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर हादसा, टेंपो से टक्कर के बाद स्कूटी में भड़की आग, दो की माैत

Krishan Singh Updated Thu, 21 Aug 2025 01:18 PM IST

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बिलासपुर के गरामोड़ा में टेंपो और स्कूटी की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों की टक्कर के बाद स्कूटी में आग भी लग गई और टेंपो पलट गया। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे  हुआ। मृतक बिलासपुर के ही बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम माैके पर पहुंची। शवों को एनएचएआई की एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। मौके से गुजर रहे एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल और जिला परिषद के उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान ने भी हादसे की जानकारी ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें