राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में एसआरएम विश्वविद्यालय कैंपस में एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट विभाग ने शुक्रवार को पौधों से बने मॉक मीट की 601 हिस्सों में 100 किलो बिरयानी बनाई। बिरयानी बनाकर नोवा वर्ल्ड रिकॉर्ड में छात्रों ने अपना नाम दर्ज करवाया।