फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: ढाबा संचालक नरेंद्र के शव को लेकर नेशनल हाईवे 44 पर बैठे ग्रामीण, कुंडली बॉर्डर पर किया NH-44 जाम

सोनीपत के कुंडली गांव के ग्रामीणों ने नरेंद्र खत्री की हत्या के विरोध में करनाल और दिल्ली हाईवे (NH-44) को पूरी तरह जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक हाईवे पर धरना जारी रहेगा। कल देर शाम बदमाशों ने नरेंद्र खत्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और कुंडली थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए हैं। वे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इस जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें