फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में टेनिस प्रतियोगिता के अंतिम दिन ट्रॉफी के लिए संघर्ष कर रहे खिलाड़ी

नवीन दलाल Updated Fri, 15 Nov 2024 03:22 PM IST

सोनीपत में मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय टेनिस प्रतियोगिता के अंतिम दिन सभी टीमों के खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए जोर लगा रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला व पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल के मुकाबले कराए जा रहे हैं। जिसमें लड़कियों के वर्ग में कांस्य पदक के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली व पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की टीम आपस में भिड़ी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 2-0 से जीत हासिल कर कांस्य पदक जीता। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक एवं आयोजन कमेटी के सचिव डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल के मुकाबले कराए जा रहे हैं। जिसमें सभी टीमों के खिलाड़ी जीत के लिए जोर लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुरुषों की 36 व महिलाओं की 27 टीम भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न टीमें बेहतर खेल प्रदर्शन कर रही है। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी अपने विश्वविद्यालय को जीत दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि खेल के माध्यम से हमें एक दूसरे की संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। खेल सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा करते हैं। प्रतियोगिता में लड़कों के सेमीफाइनल के मुकाबले कराए जा रहे हैं। जिसके बाद फाइनल व के मुकाबले होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें