फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना की नई अनाज मंडी में बढ़ी धान की आवक, सड़कों पर एक किलोमीटर तक लगा जाम

गोहाना की नई अनाज मंडी में फसल की आवक अधिक होने से सोमवार को शहर में महम जींद बाइपास रोड पर जाम की स्थिति बन गई। जींद रोड पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अनाज मंडी के बाहर जाम लगने से किसानों के ट्रैक्टरों की कतार लग गई। किसान करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला। पुलिसकर्मियों ने किसानों के ट्रैक्टरों की अलग से लाइन लगवाकर अन्य वाहनों को रोड के दूसरी तरफ से निकलवाया। गेहूं की बिजाई को लेकर किसान अब धान की फसल को मशीनों से कटवा रहे हैं। मशीन से कटाई के बाद किसान फसल लेकर सीधे ही अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं। इससे अनाज मंडी में फसल की आवक बढ़ गई है। अनाज मंडी में सोमवार को करीब 65 हजार क्विंटल धान की आवक हुई। फसल की आवक ज्यादा होने से अनाज मंडी में व्यवस्था बिगड़ गई। मंडी परिसर में फसल ज्यादा होने के कारण किसानों को फसल डालने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल रहा है। इससे अनाज मंडी परिसर के अंदर और बाहर सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। इससे शहर में आने वाला ट्रैफिक भी बाधित रहा है। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए सड़कों पर फसल लेकर आने वाले किसानों की एक लाइन बनवा दी। मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन का कहना है कि मशीनों से कटाई के कारण आवक ज्यादा होने से व्यवस्था बिगड़ी है। जाम से निपटने के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें