सोनीपत के कामी रोड स्थित चीनी मिल में सहकारिता, पर्यटन एवं कारागार मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने 2024-25 के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने हवन में भाग लेकर पूर्णाहुति डाली। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए अच्छी पहल है। अगर कोई पार्टी लक्ष्य, संकल्प व नई ऊर्जा के साथ देश व प्रदेश हित के लिए काम कर रही है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।