फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में गोहाना के वार्ड 11 में घर में लगी भीषण आग, परिवार छत के रास्ते बचा

शहर के वार्ड नंबर 11 में गुरुद्वारा सिंह सभा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय सरदार कबूल सिंह के बेटे मनमोहन उर्फ सनी के घर में आग लगने से पूरा घर का सामान जलकर राख हो गया। आग घर के मंदिर में जल रही ज्योत से लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे। आग लगने पर परिवार के लोग छत के रास्ते बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। आसपास के लोगों ने तुरंत इकट्ठा होकर अपने घरों के सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुराने मेन बाजार की तंग गलियों के कारण गाड़ी को अंदर तक पहुंचने में दिक्कत हुई। इसके बावजूद फायर कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। फायरमैन रमेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। मकान मालिक मनमोहन उर्फ सनी की शहर में केमिस्ट की दुकान है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई ये गनीमत रही, लेकिन घर का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें