फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गोहाना में हल्की बारिश से किसानों को राहत, गेहूं की फसल को होगा फायदा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 04:37 PM IST

पिछले कुछ दिनों से बढ़ी गर्मी के कारण गेहूं की फसल को नुकसान का खतरा बना हुआ था, लेकिन हल्की बूंदाबांदी से किसानों को राहत मिली है। इस समय गेहूं की फसल दूधिया अवस्था में है और तेज गर्मी से दाना पतला पड़ सकता था। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे फसल के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। कृषि विभाग अधिकारी ने बताया कि अगर बारिश सामान्य रहती है तो तापमान फसल के अनुसार रहेगा और पैदावार अच्छी होगी। हालांकि ज्यादा बारिश या खेतों में जलभराव की स्थिति बनने पर फसल को नुकसान भी हो सकता है, इसलिए किसान सतर्क रहें। कृषि विभाग के अनुसार, अगर दोबारा गर्मी बढ़ती है तो किसान न्यूरोटो पोटाश 60 प्रतिशत 400 ग्राम को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ स्प्रे करें। इससे गेहूं के दाने का साइज बढ़ता है, दाने में चमक आती है और फसल को मौसम की मार सहने की ताकत मिलती है। इससे दाना गर्मी से पिचकने से भी बच जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें