जिलेभर के 33 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्याथियों की सीबीएसई परीक्षा शुरू हो चुकी है। परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को हुई बूंदाबांदी के बीच विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक जाना पड़ा। डेढ़ बजे परीक्षा समाप्त हुई तो उन्हें बूंदाबांदी में ही बाहर निकालना पड़ा। सुबह की पाली में बुधवार को 12वीं की सीबीएसई फिजिकल एजुकेशन परीक्षा हुई। सेक्टर-14 स्थित जानकीदास पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र से निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले दिखाई दिए। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा पेपर आसान था और उन्होंने अच्छी तैयारी की थी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए गए थे। अचानक बदले मौसम की वजह से वातावरण में हल्की ठंडक रही। बूंदाबांदी होने से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कुछ परेशानी भी हुई।