फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: जीटी रोड पर दुकान में लगी आग, चार दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Dec 2025 08:55 PM IST

जीटी रोड पर गांव कुराड़ के नजदीक चाप नेशन नामक एक दुकान में आग लग गई। सोमवार दोपहर बाद अचानक आग लगने के बाद आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगाें ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग कार्यालय में काॅल कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची और डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। गांव असावरपुर के रहने वाले पंकज कौशिक ने जीटी रोड पर कुराड़ गांव के पास चाप नेशन नामक दुकान खोल रखी है। वहां पर रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता है। सोमवार दोपहर बाद करीब 3:20 पर अचानक दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान के पास से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। तभी मामले की सूचना मुरथल थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। घटना के बाद सर्विस लेन पर जाम की स्थिति बन गई। दुकान में लगी आग को देखने वालों की संख्या बढ़ गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। शाम साढ़े पांच बजे तक आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम की स्थिति को सामान्य किया। दुकान में हुए नुकसान के कारण पीड़ित मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हो पाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें