फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा में गुरुद्वारा चिल्ला साहेब में गुरु पर्व को लेकर तैयारियां पूरी

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 09:10 PM IST

सिरसा शहर के गुरुद्वारा चिल्ला साहेब में गुरु पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरु नानक देवजी के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को शहरभर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। कार्यक्रम को लेकर रोड मैप तैयार कर लिया गया है। नगर कीर्तन गुरुद्वारा चिल्ला साहेब से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारा में ही पहुंचेगा। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे करेंगे। गतका पार्टी हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। नगर कीर्तन का आयोजन वीरवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक किया जाएगा। गुरुपर्व पर गुरुद्वारा चिल्ला साहेब के बाहर मेला लगाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें