फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बस डिपो पर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना

रोहतक। प्रदेश में 5 और 6 नवंबर को होने वाली रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल रोहतक जिले में एक दिन पहले ही शुरू हो गई। बुधवार सुबह रोडवेज कर्मचारियों ने बस डिपो परिसर में धरना दिया। इस दौरान बस अड्डे के किसी भी काउंटर पर जिले की बस नजर नहीं आई। यात्री बेहद परेशान हुए और उन्हें निजी बसों में सफ़र करना पड़ा। वहीं दूसरी और निजी बस संचालक अपनी मनमानी करते रहे। प्रदेश के अन्य बस डिपो की बसें सामान्य रूप से चलती रहीं। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि आज साझा मोर्चा की परिवहन आयुक्त के साथ बैठक है। बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद ही 5 और 6 नवंबर की हड़ताल को लेकर तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें