इरान-इस्राइल जंग का रोहतक के गैस उपभोक्ताओं पर भी चौतरफा असर देखने को मिल रहा है। घरेलू से लेकर व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का उपयोग करने वाले तक अब चिंतित नजर आने लगे है। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों पर रोक लगाए जाने से होटल-ढाबा व फास्ट फूड कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। रोहतक के होटल कारोबारी राजकुमार व सुनील ने बताया कि होटलों में केवल दो दिन का स्टॉक बचा है। ढाबा संचालक नवीन व फास्ट फूड कारोबारी पंकज व विजय का कहना है कि उनका तो रोजगार की बंद हो जाएगा। सरकार को काेई रास्ता निकालना चाहिए।