रोहतक में एमडीयू की ओर से इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार नेकीराम कॉलेज में शुरू हुई। प्रतियोगिता के मुक़ाबले 12 बजे से शुरू हुए। पहला मुक़ाबला जीसी कॉलेज बादली और डीएवी फरीदाबाद के बीच चल रहा है। यह प्रतियोगिता दो दिन चलेगी। बुधवार को कुल 5 मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में कुल सात टीम भाग ले रही हैं।