फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बस स्टैंड पर चलाया स्वच्छता अभियान

Ankesh Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 10:50 AM IST

बस स्टैंड परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए डिपो प्रशासन ने रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया है। रूटीन सफाई के साथ-साथ अब हर रविवार को मेगा सफाई अभियान के तहत पूरे स्टैंड में झाड़ू-पोंछा किया जा रहा है। इस दौरान बस स्टैंड के सभी बूथों के पास सफाई कर्मचारियों ने गंदगी हटाई और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया। स्टैंड इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश मोखरा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह एक रूटीन सफाई अभियान है, जिसे हर रविवार बड़े स्तर पर किया जाता है। सभी बुकिंग बूथ, यात्री प्रतीक्षालय और प्लेटफार्म एरिया की अच्छी तरह सफाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बस स्टैंड में वाटर कूलरों की सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें