फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडियों का दौरा कर खरीद कार्य का किया निरीक्षण

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 08:39 PM IST

रोहतक व सांपला मंडी में फरीदाबाद मंडल के आयुक्त एवं जिला के प्रशासनिक सचिव संजय जून, उपायुक्त सचिन गुप्ता व प्रशासनिक अधिकारियों ने खरीद कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मंडियों में फसल खरीद का कार्य सुचारू रूप रखने के निर्देश दिए। संजय जून ने निर्देश दिए कि मंडियों में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल को लेकर अगर वेरिफिकेशन का कोई मामला सामने आता है तो उसका मंडी में ही समाधान किया जाए। उन्होंने गेट पास, वेरिफिकेशन, लिफ्टिंग व बारदाना के बारे में मौके पर रिपोर्ट प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। संजय जून ने मंडी में किसानों व आढ़तियों से भी मुलाकात कर खरीद कार्य बारे जानकारी ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें