फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में गैंगस्टर सनी रिटोली का साथी साहिल डीघल 8 पिस्तौल के साथ अरेस्ट

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Nov 2024 05:42 PM IST

रोहतक में एक और गिरोह शुरू होने से पहले सीआईए-2 ने लगाम लगा दी है। पुलिस ने रविवार देर रात तो गैंगस्टर सन्नी रिटौनिया के साथी साहिल डीघल को 8 अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से काली फार्च्यूनर भी बरामद की है। जिसमें यह सभी पिस्तौल लोडिड थी और तीन-तीन कारतूस मैगजीन में भरे हुए थे। पुलिस आरोपी को आज अदालत में पेश कर उसका रिमांड लेने का प्रयास करेगी। थाना पीजीआईएमएस में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। सीआईए-2 प्रभारी सतीश कादियान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सन्नी रिटौली का साथी साहिल डीघल एक काली फार्च्यूनर में सवार होकर दिल्ली बाईपास पर आया तो मुखबिर की सूचना पर गाड़ी को रोका गया। लेकिन गाड़ी को लेकर भागने लगा तो सीआईए और पीजीआईएमएस थाना पुलिस ने मिलकर उसे घेर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम डीघल निवासी साहिल बताया तो उसकी गाड़ी की तलाशी ली। कार में चालक की सीट के पीछे एक पिटठू बैग मिला। जिसमें आठ अवैध पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस ने सभी की जांच की तो सभी लोडिड मिली और उनमें तीन-तीन कारतूस भी थे। पुलिस ने आठ पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसका सन्नी रिटौलिया दोस्त है और वह भी उनकी तरह गिरोह बनाकर बादशाहत कायम करना चाहता है। इसलिए पिस्तौल लेकर आया था और अपने गिरोह के सदस्यों को इनको देना था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं और कहां-कहावि किन धाराओं में इसकी जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें