फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 07:22 PM IST

इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र नेता रवि मसीत की अगुवाई में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। छात्र नेता रवि मसीत ने बताया कि लंबे समय से यूनिवर्सिटी में छात्रों को कई तरह की मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि छात्र रोजाना बसों की कमी के कारण समय पर क्लास नहीं पहुंच पाते और न ही समय पर घर जा पाते। इसके अलावा छात्राओं के टॉयलेट की सफाई व्यवस्था बेहद खराब है और दरवाजे टूटे हुए हैं। कैंपस में पीने के पानी की सुविधा भी मानक के अनुरूप नहीं है। वाटर कूलर में पानी की नियमित सफाई नहीं होती। री-इवैल्यूएशन के परिणाम समय पर नहीं आते, स्पोर्ट्स एक्टिविटी का अभाव है, ई-रिक्शा सेवा बंद है, योगा विभाग में प्रैक्टिकल क्लासरूम की कमी है, साइकोलॉजी विभाग में भी क्लासरूम नहीं हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें