फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी को मिली आधुनिक ब्लड डोनेशन वैन की सौगात, हर मौसम में लग सकेंगे रक्तदान शिविर

शाहिल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 04:31 PM IST

जिले के लिए मंगलवार का दिन एक नई स्वास्थ्य सुविधा लेकर आया। रक्तदान को अधिक सुलभ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने अपने रेवाड़ी स्थित आवास से स्वास्थ्य विभाग को एक अत्याधुनिक ब्लड डोनेशन वैन प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने वैन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र दहिया को सौंपा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस वातानुकूलित वैन के माध्यम से अब रेवाड़ी शहर सहित ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में भी हर मौसम में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा सकेंगे। वैन में आधुनिक ब्लड कलेक्शन उपकरण, ब्लड स्टोरेज यूनिट, प्रारंभिक जांच और प्राथमिक चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि रक्तदान प्रक्रिया के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा। यह वैन सीएसआर फंड के तहत उपलब्ध कराई गई है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध हो सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें