रेवाड़ी में रविवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक रोडवेज बस को यात्री और रोडवेज के कर्मचारी धक्का मारकर वर्कशॉप ले जाते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, यह रोडवेज बस रेवाड़ी डिपो की है, शनिवार की रात को यह बीएमजी मॉल के पास अचानक रूक गई। रात ज्यादा होने के कारण सवारियां कम थी। जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं हुई। बीएमजी मॉल से भी वर्कशॉप का 300 मीटर का रास्ता था। जिसे रोडवेज के कर्मचारी खुद धक्का मारकर वर्कशॉप में ले गए।