केजरीवाल के बयान पर बीजेपी जिलाध्यक्ष वंदना पोपली के नेतृत्व में केजरीवाल के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने आज एतिहासिक मोती चौक पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गली गली में शोर है, केजरीवाल चोर है के नारे के साथ केजरीवाल का पुतला फूंक रोष जताया। भाजपाइयों ने मांग कि की केजरीवाल अपने दिए गए बयान पर माफी मांगे। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा पीठ में छुरा घोपने का काम कर रहे हैं केजरीवाल। उन्होंने कहा कि खुद को हरियाणा का बेटा कहने वाले केजरीवाल हरियाणा पर झूठे अरोप लगा रहे हैं। उनके 10 साल के कुशासन से दिल्ली की जनता दुखी आ चुकी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता वीर कुमार यादव, रत्नेश बंसल, अमित यादव, सुनील सुनील ग्रोवर, रामपाल यादव, नीतू चौधरी, नीरू भारद्वाज, दीपेश भार्गव, जितेंद्र कुमार सहित काफी सांख्य में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।