उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की (रेवाड़ी) शाखा की एक सभा का आयोजन रेलवे कॉलोनी में हुआ। इस दौरान सभा में शाखा के चुनाव करवाए गए। चुनाव करवाने उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मण्डल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित जयपुर से रेवाड़ी आए। इस दौरान उनका रेलवे स्टेशन पर स्वगत किया गया। इस मौके पर केके सक्सेना जोनल अध्यक्ष पेंशनरर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवे ने सौरभ दीक्षित को उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ को उत्तर पश्चिम रेलवे में संघ की मान्यता के चुनाव में प्रथम स्थान पर रहने की बधाई दी। शाखा के चुनाव सर्वसम्मति से सौरभ दीक्षित ने कराए, जिसमें पदाधिकारी चुने गए। अशोक यादव को चेयरमैन एवं शशि पुनिया सचिव बने। हरि राम एवं आरके भारद्वाज उपाध्यक्ष, लखन लाल एवं परीक्षित यादव संयुक्त सचिव, संदीप कुमार-कोषाध्यक्ष, संदीप कुमार, सम्मत सिंह एवं देश राज यादव सहायक सचिव इस के साथ साथ रेवाड़ी शाखा की युवा विंग भी बनाई गई, जिसमें महेश कुमार अध्यक्ष, गोपाल यादव एवं हरीश कुमार-उपाध्यक्ष, राहुल यादव-सचिव, राज कुमार एवं प्रदीप कुमार संयुक्त सचिव, अभय सिंह, देवेन्द्र र्शमा एवं गौरव-सहायक सचिव तथा साजन बत्रा कोषाध्यक्ष बने। इस मौके पर सीपी यादव, पवित्रा देवी, पूजा, जोगिन्द्र सिंह, हरि किशोर, मनीष कुमार, धीराज कुमार, हेमन्त कुमार, सुबे सिंह, राजेश कुमार, राजपाल, गौरव यादव व अन्य मौजूद रहे।