फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: कैंसर पीड़ित किसान की बेटी की शादी से पहले 3 एकड़ सरसों की फसल जलकर हुई राख

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 06:03 PM IST

गांव राजगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कैंसर से जूझ रहे किसान की मेहनत की कमाई, उसकी तीन एकड़ सरसों की फसल, अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई आग में पूरी तरह से जलकर राख हो गई। किसान लीलू का आरोप है कि यह घटना रंजिशवश की गई। किसान ने यह फसल बटाई पर रखी हुई जमीन में उगाई थी और काटकर खेत में एकत्रित कर रखी थी। बताया गया है कि आग लगने के समय वह अपने घर में मौजूद थे। दोपहर के समय खेत से धुआं उठता देख ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने पूरी फसल को भस्म कर दिया था। आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन केंद्र को दी गई। दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। किसानों और ग्रामीणों ने बताया कि यह सरसों की फसल जलने से किसान को करीब ढाई लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान की बेटी की शादी 13 मई को तय थी। किसान ने बताया कि यह घटना उनके लिए किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं है, क्योंकि फसल के जल जाने से शादी का खर्च और अन्य तैयारियों पर गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात आग लगाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और पीड़ित किसान को मुआवजा प्रदान किया जाए। किसान ने भी आरोप लगाया कि इस आग के पीछे किसी व्यक्तिगत रंजिश का हाथ हो सकता है। इस घटना ने गांव में रोष फैला दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें