फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: मनमोहन नगर में अवैध शराब पिलाने के विरोध पर खूनी संघर्ष, तीन गोलियां चलीं

पानीपत। थाना किला क्षेत्र अंतर्गत शिव चौक के पास मनमोहन नगर में अवैध रूप से शराब पिलाने के विरोध में सोमवार देर शाम दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने लड़ाई का समय तय कर एक-दूसरे पर हमला बोला। बीच चौराहे पर जमकर तलवारें, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, वहीं एक पक्ष के दो युवकों ने बच्चों के सामने तीन राउंड हवाई फायर कर दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंसक वारदात से क्षेत्र में भगदड़ मच गई और लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। हमले में हाली कॉलोनी निवासी फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी ने इस मामले में पांच टीमों का गठन किया है। विवाद की मुख्य वजह मनमोहन नगर स्थित एक कार्यालय में बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाना रही। आरोप है कि फरमान नाम के युवक कार्यालय चलाता है। यहां शाम होते ही लोगों का जमावड़ा लग जाता था। इससे आसपास का माहौल खराब हो रहा था। स्थानीय लोगों के बार-बार टोकने के बाद सोमवार शाम जब कई युवक फिर से शराब पीने पहुंच गए। इस पर दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। एक घंटे में तीन बार झगड़ा, तय समय पर हमला व तोड़फोड़ सोमवार को दोनों पक्षों में एक घंटे के भीतर तीन बार झड़प हुई। पहली बार दोनों पक्षों में शराब पिलाने को लेकर कहासुनी हुई। उनमें खूब गाली गलौज हुआ। इसके कुछ देर बार फिर से दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के दो लोगों को चोट लगी। दोनों पक्षों ने लड़ाई के लिए समय रख दिया।देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग तय समय के अनुसार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए और चौराहे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसी बीच फरमान पक्ष की तरफ से पिस्तौल निकालकर तीन फायर किए गए। एक युवक ने एक और दूसरे ने दो फायर किए हैं। दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे और गंडासे लेकर उनके पीछे लग गए। इस हमले में फरमान के चेहरे पर गहरी चोटें आईं और उसकी कमर पर तलवार लगी। लोगों कार्यालय में भी जमकर तोड़फोड़ की और वारदात के बाद बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। एसपी मेधा भूषण ने संभाली कमान, पुलिस बल तैनात पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण स्वयं भारी पुलिस बल, तीनों सीआईए टीमों और साइबर सेल के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। मनमोहन नगर में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली है। इसमें तीन राउंड गोली चली हैं। इसमें फरमान नाम का व्यक्ति घायल हुआ है। इसी पक्ष के दो लोगों ने तीन फायर किए हैं। फरमान की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने सीआईए की तीन और किला थाना पुलिस की दो टीमों का गठन किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। मुकेश कुमार, डीएसपी, पानीपत।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें