फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में लोहड़ी और मकर संक्रांति को लेकर सजा बाजार, खरीदारी तेज

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 12 Jan 2025 05:47 PM IST

लोहड़ी और मकर संक्रांति को लेकर बाजार सज गया है। इसके साथ बाजार में खरीदारी तेज हो गई है। मूंगफली, रेवड़ी और गजक के साथ गर्म कपड़ों की ब्रिकी भी तेज हो गई। खासकर बहू और बेटी की पहली लोहड़ी को लेकर घरों में विशेष तैयारी चल रही है। इसको लेकर बाजार में पूरा दिन भीड़ लगी हुई है। बाजार में गुड़ व चीनी की रेवड़ी और कई तरह की गजक लोगों की पसंद बनी हुई है। सोमवार को लोहड़ी और मंगलवार को मकर संक्रांति है। इसको लेकर रविवार को ही बाजार में पूरा दिन खरीदारी चली। शहर में लोग जहां लोहड़ी मनाते हैं, वहीं ग्रामीण अंचल में लोग मकर संक्रांति मनाते हैं। रविवार को इंसार बाजार समेत शहर के अन्य बाजारों में जमकर खरीदारी चली। इंसार बाजार में दोपहर के समय लोगों को रास्ता तक नहीं मिला। यहां पूरा दिन खरीदारी चली। दुकानों के साथ जीटी रोड और दूसरी प्रमुख सड़कों के किनारे मूंगफली गर्म करने वालों के पास लोगों की लाइन लगी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें