फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में मोटरसाइकिल के आगे कुत्ता आने से 63 वर्षीय दूधिया की मौत

नवीन दलाल Updated Sun, 12 Jan 2025 02:07 PM IST

पानीपत के थाना मतलौडा क्षेत्र के जीतगढ़ गांव में रविवार सुबह एक दुखद घटना में 63 वर्षीय दुधिया श्यामलाल की मोटरसाइकिल के आगे अचानक कुत्ता आने से मौत हो गई। श्यामलाल उरलाना कलां गांव का निवासी था और दूध का काम करता था। परिजनों के अनुसार, श्यामलाल रविवार सुबह अपने बड़े बेटे मोहित को दरियापुर गांव में दूध की सप्लाई देकर मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव लौट रहा था। जीतगढ़ गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल के आगे अचानक एक कुत्ता आ गया, जिससे वह बाइक से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और श्यामलाल को जिला नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना मतलौडा के अंतर्गत उरलाना कलां चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें